फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rashi parivartan

बुध ने धनु राशि में किया प्रवेश, चार जनवरी 2021 तक रहेंगे

Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rashi parivartan
पीलीभीत। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो गया है। बुध वृश्चिक राशि से निकलकर अब धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। वह चार जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बुध का धनु राशि में प्रवेश करना जनमानस के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे वित्तीय समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन

पंडित आशुतोष शर्मा के मुताबिक, इस राशि परिवर्तन की विशेष बात यह है कि जिस राशि में बुध ने प्रवेश किया है वहां पहले से ही सूर्य विद्यमान हैं। सूर्य को आत्मा और ऊर्जा का कारक माना जाता है। वहीं बुध को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणिज्य और ज्ञान का कारक माना गया है। ऐसे में बुध का धनु राशि में प्रवेश करना संपूर्ण जनमानस के लिए अच्छा साबित होगा। इससेे वित्तीय समस्याएं दूर होंगी और लोगों का बौद्धिक विकास होगा।
विज्ञापन

राशि परिवर्तन से राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव
- मेष: भाग्य के द्वार खुलेंगे और व्यवसाय में लाभ मिलेगा
- वृषभ: गुण तथा ज्ञान की प्राप्ति होगी और संतान सुख मिलेगा
- मिथुन: शादी विवाह तय होंगे और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे
- कर्क: शत्रुओं पर विजय मिलेगी, शोध करने वालों के लिए बेहतर समय होगा
- सिंह: बौद्धिक विकास होगा, वाणिज्य के विद्यार्थी के लिए लाभप्रद समय रहेगा
- कन्या: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग, घर में उत्सव का माहौल
- तुुला: बौद्धिक पराक्रम बढे़गा, उद्योग का विस्तार होगा
- वृश्चिक: वाणी प्रधान कार्य करने वालों के लिए उत्तम समय रहेगा
- धनु: पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे, नया व्यापार शुरू होगा
- मकर: नई पार्टनरशिप बन सकती है, खर्च की अधिकता से परेशानी भी संभव
- कुंभ: आर्थिक मामले सुलझेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी
- मीन: व्यापार में विस्तार होगा, पैतृक संपत्ति में इजाफा संभव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed