{"_id":"ae047422b603c5d80661f8a4aa435b26","slug":"rapid-survey-protests-by-teachers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड सर्वे का अध्यापकों ने किया विरोध, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड सर्वे का अध्यापकों ने किया विरोध, प्रदर्शन
पीलीभीत।
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड सर्वे को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाए गए अध्यापकों ने छुट्टी खराब
विज्ञापन
करने और दूर स्थानों पर ड्यूटी लगाने का आरोप लगाकर प्रशिक्षण का विरोध कर
प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों ने शिक्षकों को इसके बदले उपार्जित
अवकाश देने और ड्यूटी ठीक कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। बाद में सभी
ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
मरौरी ब्लॉक में सुबह अध्यापकों ने प्रशिक्षण का विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ एवं आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में अध्यापकों ने ब्लाक सभागार के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यापकों का कहना था कि जून की छुट्टियों में काम लिया जा रहा है, जो गलत है। बाद में प्रभारी बीडीओ आभास कुमार ने बीएसए, सीडीओ से वार्ता की और अध्यापकों को इस कार्य के बदले उपार्जित अवकाश देने का आश्वासन दिया। अध्यापकों के शांत होने के बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें प्रभारी बीडीओ ने सभी सर्वे कर्मचारियों को सामग्री वितरित कर सावधानीपूर्वक और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी दवाब अथवा भय में आकर गलत आंकड़े दर्ज न करें अन्यथा क्रास चेकिंग में दिक्कत आ सकती है। मरौरी ब्लॉक के अलावा जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में भी प्रशिक्षण दिया गया।
पूरनपुर। ब्लाक सभागार में शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कुछ प्रंगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण को बुलाया गया था। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही तैनाती वाले गांवों से दूरस्थ गांव में ड्यूटी लगने की जानकारी पर शिक्षकों ने हंगामा कर ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि दूरस्थ स्थानों पर रैपिड सर्वे में असुविधा होगी। दूरस्थ स्थानोें पर सर्वे किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कुछ शिक्षकों के साथ डीपीआरओ वीपी सक्सेना से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। डीपीआरओ ने ड्यूटी ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में डीपीआरओ बीपी सक्सेना, पीडी आरबी भास्कर, प्रभारी एडीओ (पंचायत) अरविंद सक्सेना ने प्रशिक्षण दिया।