फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape victim warns of suicide on Samadhan Diwas

दुष्कर्म पीड़िता ने परिवार समेत जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की दी चेतावनी

Sat, 17 Sep 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी भाइयों को जेल न भेजने पर विवाहिता ने परिवार के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की चेेतावनी समाधान दिवस में दी। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में उसने एक ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में विवाहिता ने कहा कि तीनों भाइयों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाद में पिटाई भी की थी।

विज्ञापन
Rape victim warns of suicide on Samadhan Diwas

विस्तार

पूरनपुर। दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी भाइयों को जेल न भेजने पर विवाहिता ने परिवार के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की चेेतावनी समाधान दिवस में दी। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में उसने एक ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। लेकिन उसके दोनों भाइयों ने भी दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची विवाहिता ने बताया कि घटना 17 अगस्त की सुबह पांच बजे की है। उसने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसका दिव्यांग पति ई-रिक्शा चलाने घर से गया था। तभी मोहल्ले का फैजान उसके घर में घुस आया था। उसने उसका मुंह दबाकर खाली प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में अपने दो भाइयों के साथ उसके घर पहुंचकर गालीगलौज की और घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने 17 अगस्त को पीड़िता की ओर से फैजान, उसके भाई कप्तान, सरताज पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में विवाहिता ने कहा कि तीनों भाइयों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाद में पिटाई भी की थी। तब उसका दिमागी संतुलन ठीक न होने के कारण पूरी घटना नहीं बता पाई थी।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए बयान में भी उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी का तो चालान किया। मगर दो अन्य युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि अगर शेष दोनों भाइयों पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। अब वह दो और भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। जांच के बाद साक्ष्य जुटाकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed