फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape report lodged against four including brother-in-law

Pilibhit News: देवर समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rape report lodged against four including brother-in-law
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अदालत के आदेश पर देवर समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 21 जनवरी 2022 को उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। सात फरवरी 2022 को रात में 11 बजे देवर ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुराल के लोगों ने पिटाई कर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

उसने सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। अब अदालत के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed