{"_id":"661c3b026e7feb5a7e0d29a6","slug":"rape-of-teenage-girl-then-indecency-again-after-reaching-home-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114817-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, घर पहुंचकर दोबारा की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, घर पहुंचकर दोबारा की अभद्रता
विज्ञापन
कलीनगर। परिवार के साथ काम करने एक जिले में गई किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। लोकलाज के कारण किशोरी चुप रही। घर लौटने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घर पहुंचकर जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ उत्तराखंड के एक जिले में रहकर काम करती थी। वहां पर जनपद के बरखेड़ा क्षेत्र का एक युवक अपने परिवार के साथ रहकर काम कर रहा था।
आरोप है कि तीन माह पूर्व युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दो बार दुष्कर्म किया। किशोरी के बताने पर महिला ने युवक पर सख्ती की, लेकिन वह नहीं माना। लोक लाज के कारण वह पुत्री को लेकर घर आ गई। आठ अप्रैल को पुत्री अपने रिश्ते की बहन के साथ मेला देखने गई थी। आरोप है कि आरोपी युवक भी वहां पहुंच गया और शादी करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
किशोरी किसी तरह बचकर घर आ गई। जानकारी करते हुए आरोपी घर पहुंच गया और किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और अपने साथ ले जाने की कोशिश की। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए उमडी भीड़।संवाद