{"_id":"5f85f9fa8ebc3e9b935928d5","slug":"rape-case-pilibhit-news-bly4232765134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। रिश्तों को शर्मसार करने वाली फिर एक घटना सामने आई। सोमवार रात चचेरे भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के घर के पड़ोस में आरोपी का घर है। वहां सगाई का कार्यक्रम था। पड़ोस में मेहमानों की भीड़भाड़ थी। उसके घर से कुछ ही दूरी पर शौचालय है। सोमवार की रात नौ बजे शौचालय जाते वक्त उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़ लिया और एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसके परिवार और पुलिस को सूचना दी। दोनों परिवार के बीच घटना को लेकर विवाद भी हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। दुष्कर्म का आरोपी दो दिन पहले ही हरियाणा से आया था। वह हरियाणा में रहकर वह किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। परिवार में सगाई कार्यक्रम होने के चलते वह घर आया था।
साउंड के शोर का उठाया फायदा
दुष्कर्म के आरोपी के परिवार में सगाई के मौके पर साउंड बज रहा था। परिवार के लोग डीजे पर डांस करने में लगे थे। तभी उसने युवती को शौचालय जाते हुए देखा तो उसकी नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित युवती का चचेरा भाई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - रामसेवक, इंस्पेक्टर कोतवाली