फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramvati's son kept wandering in many districts in search of his mother's dead body

Pilibhit News: मां के शव के लिए कई जिलों में भटकता रहा रामवती का बेटा

Wed, 03 Jul 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ramvati's son kept wandering in many districts in search of his mother's dead body
पूरनपुर क्षेत्र के गांव बागर में रामवती के घर पहुंच कर परिजनों से जानकारी लेते एसडीएम।स्रोत:प्र
पूरनपुर (पीलीभीत)। हाथरस के सिकंदराराऊ में मची भगदड़ में गांव बागर की रामवती की मौत हो गई थी। शव लेने सिकंदराराऊ पहुंचे उनके पुत्र बाबूराम को शव के लिए सिकंदराराऊ, हाथरस, कासगंज, एटा भटकना पड़ा। आखिर में रामवती का शव उसके पुत्र को आगरा में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वह अपने घर के लिए चल चुका है।
विज्ञापन


भोलेबाबा के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग समारोह में हिस्सा लेने क्षेत्र से पांच बसों से श्रद्धालु सोमवार शाम रवाना हुए थे। मंगलवार को सत्संग समारोह के समापन पर मची भगदड़ में थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव बागर निवासी शिक्षामित्र रामदीन की पत्नी रामवती की मौत हो गई थी। मंगलवार देर शाम घटना की सूचना पर उनके परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामदीन के बरेली में रह रहे पुत्र बाबूराम अपने गांव के दो लोगों के साथ मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ मां का शव लेने रवाना हुए। रामदीन ने बताया कि पुत्र बाबूराम शव लेने पहले सिकंदराराऊ पहुंचा। सिकंदराराऊ में मां का शव जब न मिला तो कुछ लोगों के हाथरस जाने को कहा। इस पर वह हाथरस पहुंचा। हाथरस में भी कई शव पड़े थे। उन शवों में वह एक-एक कर अपनी मां को तलाशता रहा, लेकिन वहां भी उसे मां का शव नहीं मिला। वहां से कासगंज, एटा और फिर आगरा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आगरा पहुंचने पर उसे अपनी मां का शव मिला। कागजी कार्रवाई पूरी होने और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही शव सौंपने की जानकारी पुलिस ने दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को आगरा से लेकर बाबूराम घर के लिए रवाना हो चुका है। रामदीन के परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पति रामदीन ने बताया कि पत्नी रामवती पहली बार नहीं, बल्कि 20 साल से अकेले ही भोले बाबा के सत्संग समारोह में भाग लेने जा रही थी।

फिसलन होने पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे सत्संग का समापन हो चुका था। सत्संग समारोह स्थल का निकास एक ही था और भीड़ खासी थी। समारोह स्थल सड़क से नीचा था। रास्ते पर फिसलन होने से कुछ अनुयायी निकलते समय फिसल गए। पीछे से धक्का देकर निकल रही भीड़ निकलती रही। भगदड़ मचने से हादसा हुआ। - रामपाल राठौर, मोहल्ला हबीबगंज


पहले निकलने की होड़ में हुआ हादसा

सिकंदराराऊ में मंगलवार को उमस भरी गर्मी थी। सत्संग के समापन पर लोगों में पहले निकलने की होड़ मच गई। वे तो आगे निकल चुकीं थीं, लेकिन उनके पीछे पहले निकलने की होड़ में हादसा हो गया। उनका कहना है कि बाबा सच्चे हैं। इसको लेकर अच्छे-अच्छे उनके दरबार में पहुंचते हैं। -मीना कश्यप, मोहल्ला चौक



एसडीएम ने ली घटना की जानकारी
पूरनपुर। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला बुधवार को रामवती के घर पहुंचकर उनके परिजन और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। शोक संवेदना व्यक्त की। रामवती के शव आने की जानकारी की। एसडीएम ने बताया कि रामवती का शव बुधवार देररात तक गांव पहुंचने की आशंका है।









खिलाडिय़ों ने निकाला कैंडल मार्च

पूरनपुर। डायमंड हॉकी क्लब के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बुधवार शाम को हाथरस की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला। नगर की गांधी पार्क में एकत्र हुए खिलाड़ियों ने घटना पर शोक जताकर आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed