फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rampal's torso was also recovered from the canal, son identified

Pilibhit News: नहर से रामपाल का धड़ भी बरामद, बेटे ने की शिनाख्त

Sat, 29 Jul 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rampal's torso was also recovered from the canal, son identified
गजरौला। शिवनगर के रामपाल का शनिवार को नहर से धड़ भी बरामद हो गया। बेटे ने पिता के धड़ की शिनाख्त कर ली है। शुक्रवार को दो बोरों में हाथ-पैर और सिर मिले थे।
विज्ञापन


राम पाल की 24 जुलाई की रात पत्नी दुलारो देवी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शव के कई टुकड़े कर दो बोरों में भरकर नहर में फेंक दिए। पुलिस ने निगोही ब्रांच की शिवनगर नहर में पानी का बहाव बंद कराने के बाद दियूरिया कोतवाली के गांव पकड़िया के पास से दो बोरे से रामपाल के हाथ-पैर और सिर बरामद कर लिए थे, लेकिन धड़ नहीं मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाश जारी रखी। शनिवार सुबह दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लंमौआ के निकट नहर में ग्रामीणों ने धड़ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। सोमपाल ने अपने पिता रामपाल के धड़ की शिनाख्त की। धड़ को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी भी हिरासत में, घटना में संलिप्तता से किया इन्कार
हत्यारोपी दुलारो देवी के प्रेमी कुंवरसेन को भी गजरौला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस उसे निर्दोष बता रही है। वह आज तक गांव शिवनगर नहीं आया और न ही उसे रास्ता मालूम है। पूछने पर कुंवरसेन ने बताया कि वह बरेली में नरियावल में एक फैक्टरी में काम करता है। दुलारो और उसकी बेटी भी उसी फैक्टरी में साथ काम करते थे। उसने घटना में शामिल होने से साफ इन्कार किया है। दुलारो भी प्रेमी की घटना में संलिप्ता नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed