फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramlila Marg incomplete since last one year, budget hurdles increasing the pain of pedestrians

Pilibhit News: एक वर्ष से अधूरा रामलीला मार्ग, राहगीरों का दर्द बढ़ा रहा बजट का रोड़ा

Thu, 12 Feb 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Marg incomplete since last one year, budget hurdles increasing the pain of pedestrians
असम चौराहे को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट मार्ग पर पड़े पत्थर। संवाद
पीलीभीत। शहर में रामलीला मैदान क्राॅसिंग के पास से असम हाईवे को जोड़ने वाली 800 मीटर सड़क का निर्माण एक साल में भी पूरा नहीं हो सका। सड़क उखाड़कर डाले गए पत्थर राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। लोग गिरकर चोटिल और वाहन खराब हो रहे हैं। काशीराम काॅलोनी होकर गुजरे ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग का हाल भी यही है। इन दोनों के निर्माण में बजट का रोड़ा बताया जा रहा है। करीब 25 प्रतिशत कार्य होने के बाद धनराशि अटकने पर ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया।
विज्ञापन

रामलीला मार्ग का निर्माण मार्च 2025 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से शुरू कराया गया था। लगभग 1.51 करोड़ की लागत शहर से नवीन मंडी होकर असम चौराहे पर जाने वाले इस मार्ग से रोजाना छोटे बड़े करीब दो हजार वाहन गुजरते हैं। सब्जी मंडी आने वाले किसान और व्यापारी इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। कई कालोनियों के आवागमन का भी यही मुख्य रास्ता है। सड़क खस्ताहाल होने पर नगर पंचायत नौगवा पकड़िया ने निर्माण तो शुरू कराया, लेकिन काम समय पर पूरा हो इस पर गंभीरता नहीं बरती। नतीजा यह रहा कि करीब 25 प्रतिशत काम होने का बाद निर्माण बजट की कमी में अटक गया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग का काम भी अटका
मार्च 2025 में ही करीब 36 लाख की लागत से ट्रासपोर्ट नगर मार्ग का निर्माण भी शुरू कराया गया था। मार्ग पर रोड़ा, बजरी व कोलतार आदि डाला गया। चंद दिन चले निर्माण के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क के पत्थर राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। दोनों मुख्य मार्ग अधूरे पड़े होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धूल और मिट्टी से स्थानीय निवासी व दुकानदार परेशान हैं। हालांकि नगर पंचायत का दावा है कि धनराशि आवंटन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय स्तर से उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जा चुका है, धनराशि भी मार्च के पहले सप्ताह में आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोले- जर्जर सड़क ने काम कर दिया ठप
रामलीला मार्ग पर कई वर्षो से दुकान चला रहे लोगों का कहना है कि अब मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए बहुत कम खरीदार आ रहे हैं। पहले काफी चहल-पहल रहती थी। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। धूल-मिट्टी की वजह से दुकान पर बैठना भी मुश्किल होता है।


--
पहले दुकान पर काफी ग्राहकों का आना होता था, लेकिन एक साल से सड़क ने सब काम खराब कर रखा है। - नरेश

--
जब से रोड अधूरा छोड़ा गया धूल भी बहुत उड़ती है। शिकायतें भी की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नही होती।- दिनेश

--

दोनों अधूरे मार्गों को लेकर उपभोग प्रमाण पत्र शासन को भेजी जा चुकी है। धनराशि आवंटन जल्द हो सकता है। अधूरा कार्य फिर से शुरू करा लिया जाएगा। - हरपाल सिंह, ईओ नगर पंचायत नौगवां पकड़िया

असम चौराहे को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट मार्ग पर पड़े पत्थर। संवाद

असम चौराहे को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट मार्ग पर पड़े पत्थर। संवाद

असम चौराहे को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट मार्ग पर पड़े पत्थर। संवाद

असम चौराहे को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट मार्ग पर पड़े पत्थर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed