{"_id":"6515caf253731b9c59064214","slug":"ramlila-festival-begins-with-flag-worship-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4985-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: झंडी पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: झंडी पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज
Fri, 29 Sep 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
शहर में निकाली गई श्री रामलीला महोत्सव समिति की झंडी । संवाद
पीलीभीत। जिले में ऐतिहासिक रामलीला मेला की झंडी शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने इसका स्वागत किया। मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ झंडी का पूजन कर उसे स्थापित किया गया।
श्री रामलीला महोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार को झंडी पूजन एवं यात्रा के साथ हो गया। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वाधान में दोपहर 3 बजे झंडी यात्रा मोहल्ला तखान स्थित परमठ मंदिर से आरती के साथ बैंड बाजों के बीच शुरू हुई, जो कि ड्रंमडगंज चौराहा, लोहा बाजार, बजरिया, नई बस्ती, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
यहां महंत ओमकार नाथ के द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद रामादल की झंडी को पंचवटी पर एवं रावण की झंडी को लंका पर लगा दिया गया। झंडी यात्रा के दौरान सुनील मिश्रा,रमाकांत पांडेय, भानु प्रताप सिंह, अमिताभ त्रिपाठी, प्रेम सिंह, अम्बरीष शर्मा,नरेश शुक्ला,संजय पांडेय, संजीव मिश्रा,अमित जौहरी, प्रतीक अग्रवाल, अवनीश शर्मा, संजीव शर्मा, आकाश कश्यप, अंकुर मिश्रा, नितिन पांडेय, प्रियांशु शुक्ला, ऋषि जौहरी, पुनीत शर्मा, विनीत शर्मा, विवेक मिश्रा, आयुष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के संचालक महंत ओमकार नाथ ने बताया कि आठ अक्तूबर से राम जन्म के साथ रामलीला का प्रारंभ होगी। 13 अक्तूबर तक की लीला परमठ मंदिर में होने के बाद 14 अक्तूबर को रामबारात निकाली जाएगी। जिसके बाद 16 अक्तूबर से रामलीला मैदान में लीला का मंचन किया जाएगा।