{"_id":"651b1378a33dcb3c9201f9a4","slug":"ramlila-fair-will-start-from-october-10-in-bisalpur-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-5186-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में 10 से शुरू होगा रामलीला मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में 10 से शुरू होगा रामलीला मेला
Tue, 03 Oct 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर का ऐतिहासिक श्रीराम लीला मेला 10 अक्तूबर से शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा। यह निर्णय मेला मैदान में सोमवार को हुई मेला कमेटी की बैठक में लिया गया। मेले को आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह के खेल-तमाशे और दुकानें लगवाई जाएंगी।
बैठक में तय किया गया कि भगवान श्रीराम की बरात 16 अक्तूबर को निकाली जाएगी। रावण वध की लीला 26 अक्तूबर को होगी। अगले दिन यानी 27 अक्तूबर को राजगद्दी शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने की रूपरेखा भी तय की गई। इस बाबत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे और संचालन अभय मित्तल ने किया।
बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु गोयल, मंत्री महेश चंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक सुरेश चंद्र, सहमंत्री बिल्लू महाराज, बाजार प्रबंधक मोहित मित्तल, कानूनी सलाहकार अखिल मिश्रा, लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रामबहादुर गुप्ता, वीरेंद्र अ्रग्रवाल आदि मौजूद रहे।