{"_id":"5f2af8118ebc3eabeb6b2a4b","slug":"ram-mandir-bhoomi-pujan-ayodhya-pilibhit-news-bly415257332","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन ...शहर में दिखा दिवाली जैसा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन ...शहर में दिखा दिवाली जैसा उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अयोध्या में पीएम मोदी ने श्रीराम मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी। इसका शहरवासियों ने टीवी और मोबाइल फोन पर लाइव प्रसारण देखा। इसके चलते सुबह से शाम तक सड़कों पर एकदम शांति दिखी। भूमि पूजन होते ही हालांकि कुछ उत्साही रामभक्तों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण करके खुशी मनाई। मगर, शाम होते ही मंदिर सज गए। पुजारियों ने घी के दीप जलाए। देर रात तक भगवान राम के भजन कीर्तन भी चले। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। प्रसाद वितरण भी किया गया। राम मंदिर निर्माण शुरू होने पर शहर में दिवाली जैसा उत्सव रहा। घरों में भी दीप जलाकर दिवाली मनाई गई।
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 बजकर 15 मिनट पर जैसे ही भूमि पूजन शुरू किया तो रामभक्त अपना काम धाम छोड़कर टीवी पर वहां का लाइव प्रसारण देखने लगे। जो घर में नहीं थे, उन्होंने मोबाइल फोन पर अयोध्या का लाइव प्रसारण देखा। लोगों ने इस मौके पर पीएम मोदी का भगवान श्रीराम पर मार्मिक भाषण बड़े गौर से सुना। जब अयोध्या में राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन चल रहा था, तब एकबारगी तो शहर की सड़कों पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। ऐसा लगा कि शहर में एक तरह से लॉकडाउन लग गया हो। जेपी रोड, स्टेशन रोड, स्टेडियम रोड, लोहा मंडी समेत अन्य बाजारों के अलावा स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी चौराहा, नीबू मंडी, ड्रमंडगंज चौराहा, छिपियान चौराहा पर भी सन्नाटा छा गया। भूमि पूजन समाप्त होते ही जब पीएम मोदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी तो शहर में युवा आतिशबाजी छुड़ाकर मिष्ठान वितरण करने लगे। मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई। घंटे घड़ियाल और शंख बजने लगे। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस समेत हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवाओं ने भगवा पहनकर बाइक रैली निकालते हुए खुशी का इजहार किया।
शाम को मंदिरों में दीप जलाकर, आरती करके और आतिशबाजी करके मनाई खुशियां
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में देर शाम शहर का गौरीशंकर मंदिर, स्टेडियम रोड स्थित राम मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ब्रह्मचारीघाट मंदिर, नवादा का शिव मंदिर, मोहल्ला डालचंद मंदिर में महर्षि बाल्मीकि मंदिर, गोदावरी स्टेट और बल्लभनगर कॉलोनी के शिव मंदिरों में दीप जलाकर भगवान राम, शिव और गणेश की आरती की गई। उसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के अलावा बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा, पूरनपुर, मझोला आदि कस्बों में भी दीप जलाकर राम भक्तों ने दिवाली मनाई। खमरिया पुल आश्रम पर स्वामी प्रवक्तानंद ने भगवान श्रीराम के चरणों में पुष्प, मिष्ठान अर्पित किए। शाम को दीप जलाकर मंदिर निर्माण बिना किसी भव बाधा के पूरा होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ, सेक्टर पर दीप जलाकर दिवाली मनाई।