फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ram Barat procession started with bandbaja and tableaux.

Pilibhit News: बैंडबाजा और झांकियों के साथ निकली रामबरात

Mon, 13 Oct 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 13 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat procession started with bandbaja and tableaux.
अमरिया। रामलीला मेला कमेटी की ओर से सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात कई मनोहारी झांकियाें व बैंडबाजा के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रामबरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान से शाम करीब छह बजे श्रीराम की बरात निकाली गई। इसमें बैंडबाजा वाले सबसे आगे मधुर धुन बजाते चल रहे थे। साथ ही विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई रामबरात कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद देर रात रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। रामबरात के साथ मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, महामंत्री श्याम बिहारी गौतम, सुरेश कुमार गुप्ता, नेम चन्द सागर, सुशील कुमार गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed