{"_id":"59c25c044f1c1b9b688b5a40","slug":"ram-barat-emanated-from-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से निकली राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से निकली राम बारात
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
रामलीला महोत्सव में चल रहे लीला मंचन में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते समय बारात का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने जगह-जगह आरती उतार कर प्रभु की पूजा अर्चना भी की।
परमठ मंदिर में चल रही राम लीला में मंगलवार को प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर सीता स्वयंवर जनक दुलारी का वरण किया। इसके बाद राजा जनक के बुलावे पर राजा दशरथ अपने पुत्रों की बारात लेकर मिथिलानगरी पहुंचते हैं। इस दौरान बुधवार को शहर में बारात निकाली गई। बारात में राम-लक्ष्मण सहित चारों भाइयों के अलावा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, ब्रह्मा सहित कई आकर्षक झांकियां थीं। परमठ मंदिर से प्रारंभ होकर ड्रमंडगंज, चौक बाजार, इमली चौराहा, साहूकारा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी, जमनी चौराहा होते हुए अरुण साहू के बाग में पहुंची जहां राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न का क्रमश: सीता, उर्मिला, मांडवी और सुकीर्ति के साथ विवाह संपन्न हुआ।
विवाह के बाद पुन: शोभायात्रा शुरू हुई जो नई बस्ती चौराहा, काली मंदिर, लेखराज चौराहा होते हुए परमठ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। राम बारात का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर परमठ मंदिर के महंत ओमकार नाथ, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुनील मिश्रा, अंबरीश शर्मा अंबू, प्रेम सिंह, निरंजन शर्मा, डॉ. नरेंद्र नाथ मिश्र, अजय सक्सेना, पवन शर्मा, अमित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल आदि थे।