फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rally

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

Wed, 11 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 11 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
rally
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर नौगवा के स्कूली बच्चों ने मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में प्रधानाध्यापक मंजुला मिश्रा, ऊषा देवी, अमृता गुप्ता, अंजू गंगवार, दीनदयाल, जियालाल आदि शामिल रहे। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संडा, सड़िया, मुगलपुरा में भी रैली निकाली गई। यहां पवन सिन्हा, प्रधानाध्यापक पंकज गंगवार, ग्राम प्रधान ज्वाला देवी, राखी सोनकर, मीरा देवी, सरोज आदि मौजूद रहे। संजयनगर व महोफ में भी स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, पारसमणि, हरिकेश, रामपाल, विजय भटनागर आदि शामिल रहे। इसके अलावा बिलगवां, भूड़ गौंटिया, गनेशपुर, जौनापुरी, अलीगंज, सैजना, अमीननगर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


रैली की सफलता को बनी रणनीति
अमरिया। विकासखंड सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में स्कूल चलो अभियान के तहत निकलने वाली रैली को लेकर रणनीति तय की गई। खंड विकास अधिकारी बाबूराम व खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा ने बताया कि विकासखंड के गांवों में दस से 15 मार्च तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से रैली में सहयोग करने की अपील की। बैठक में मोहम्मद ताहिर, खेमपाल सिंह, मोहम्मद मियां मनाजिर, परमिंदर सिंह, वेदपाल, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed