फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raksha bandhan festival 2020

जेल में बंद 250 भाइयों के लिए बहनों ने भेजी राखियां

Sun, 02 Aug 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan festival 2020
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर इस बार बहनें जेल में बंद अपने भाइयों से तो नहीं मिल सकेंगी, मगर रक्षाबंधन से पहले उन्हें राखियां भेज दी हैं। रक्षाबंधन से 24 घंटे पहले तक 250 बंदियों की राखियां जेल प्रशासन के पास पहुुंच गईं। इन्हें सोमवार को रक्षाबंधन के दिन बंदियों को दिया जाएगा। जेल प्रशासन ने राखियों को सैनिटाइज भी कराया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जिला कारागार में रक्षाबंधन पर भाई-बहनों की मुलाकात नहीं होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जेल में बंदियों से मुलाकात करने पर रोक लगाई गई है। मगर बहनों की भेजी राखियां बंदियों की कलाई पर जरूर सजेंगी। इसके लिए एक अगस्त तक कोरियर या डाक के माध्यम से बहनों से राखियां मंगाई गई थीं। रोली, चावल के साथ ढाई सौ बंदियों के लिए बहनों ने अपनी राखियां भेजीं। जेल अधीक्षक अनूप मानव शास्त्री ने बताया कि एक अगस्त की शाम तक राखियां मंगाई गई थीं। इस दौरान ढाई सौ बंदियों के लिए राखियां, रोली-चावल उनकी बहनों से भेजा है। इसे सैनिटाइज करा दिया गया है। रक्षाबंधन के दिन उन्हें बंदियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed