फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rajendra reelected president and minister Laxmikant

राजेंद्र दुबारा अध्यक्ष और लक्ष्मीकांत मंत्री बने

Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rajendra reelected president and minister Laxmikant
राजेंद्र दुबारा अध्यक्ष और लक्ष्मीकांत मंत्री बने
 माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के चुनाव में डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी व लक्ष्मीकांत शर्मा को दुबारा जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। शहर के गुरु हरगोविंद बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को पर्यवेक्षक व मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया। पर्यवेक्षक ने बताया कि जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री के अलावा टीएच खान, संजीव कुमार वर्मा, नीरज मिश्रा, दयाराम भारती, ओमप्रकाश पटेल उपाध्यक्ष, सत्यपाल यादव, बालकृष्ण मिश्रा, असलमयार खां, राकेश बाबू, अनीता मिश्रा उपमंत्री, शरद चंद्र सक्सेना कोषाध्यक्ष व सेवा को निर्विरोध आय व्यय निरीक्षक चुना गया। इसके अलावा रामप्रताप गंगवार, राजपाल गौतम, राजेश गंगवार, धीरेंद्र, अनुज मिश्रा, रचना गंगवार को प्रांतीय प्रतिनिधि, जगन्नाथ मिश्रा, देवेंद्र सिंह यादव, रश्मि यादव,रिजवान अली समेत 14 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा पीलीभीत के लिए तसलीम हसन खां व नारायण हरि, पूरनपुर के लिए दुर्वेश मिश्रा व ओमप्रकाश शर्मा, बीसलपुर के लिए संजीव गंगवार व प्रदीप तिवारी को तहसील अध्यक्ष व मंत्री चुना गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, मंडलीय मंत्री राजेंद्र गंगवार, जिलामंत्री बरेली रमेश चंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने व शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed