अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रज़ा इलेवन हर्रायपुर और उदयपुर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में रजा इलेवन हर्रायपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम 14 ओवरों में 102 रन ही बना सकी। इस तरह रजा इलेवन हर्रायपुर ने उदयपुर को 25 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
रजा इलेवन की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए सुमेल ने 25 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला युवा क्लब अमरिया और सरदार नगर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरिया की टीम ने 14 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार नगर की टीम ने 13 ओवरों में 2 विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। सरदार नगर की ओर से अरशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों का योगदान दिया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकततर सिंह, कमरूल, पिंका सिंह, विनय गुप्ता, हबीब अहमद, सलमान चामा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद