फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain exposes claims of electricity reform

Pilibhit News: बारिश ने खोल दी बिजली सुधार के दावों की पोल

Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes claims of electricity reform
शहर के रामस्वरूप पार्क में बिजली ठीक करतक कर्मी । स्रोत - विघुत विभाग
पीलीभीत। शहर में बिजली सुधार के दावों की पोल हल्की सी बरसात में ही खुल गई। महज जरा सी बरसात में शहर में 24 घंटे तक बिजली नहीं रही। शायद ही कोई मोहल्ला रहा हो, जिसमें फॉल्ट न आया हो। इसके अलावा शुक्रवार को भी शहर के कई मोहल्लों में बिजली कटौती होती रही, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

रीवैंप योजना के तहत जिले में जर्जर तार, पोल, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़़ाना, नए ट्रांसफार्मर लगाना आदि कार्य कराए जा रहे हैं। योजना के तहत अगस्त 2023 से जहानाबाद क्षेत्र के कुछ गांवों में काम जारी है, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसी के साथ ही पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने आवास विकास, खुदागंज, पुलिस लाइन, बेनहर समेत कई इलाकों में भी काम शुरू करा दिया है। आधे-अधूरे कराए जा रहे काम के कारण ही बुधवार को हुई हल्की बारिश में ही बिजली नेटवर्क धड़ाम हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते छह सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब दो दिन के लिए बिजली गई हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी शहर के गैस चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज, नई बस्ती, अशोक कॉलोनी, एकता नगर, लेखराज, दूधिया मंदिर रोड समेत कई जगह दिनभर कटौती होती रही। एसडीओ टाउन आशीष कौशल ने बताया कि बारिश की वजह से दिक्कत आई थी, जिसे दूर कर दिया गया है। कुछ जगह काम चल रहा है। जल्द ही उसे भी सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed