{"_id":"6a441b39337f27c4560ef45c","slug":"rain-disrupts-power-supply-city-plunged-into-darkness-for-12-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163017-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था 12 घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था 12 घंटे अंधेरे में डूबा रहा शहर
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में सोमवार रात हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। लोकल फॉल्ट और बिजली लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से शहर के अधिकांश हिस्सों में करीब 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे घरेलू कामकाज के साथ जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। उपभोक्ताओं ने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
सोमवार रात शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। देर रात करीब तीन बजे गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
बारिश से पहले चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे विभिन्न फीडरों पर लोकल फॉल्ट उत्पन्न हो गए और बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली गुल होने से आवास विकास कॉलोनी, भूरे खां, बेलो वाला चौराहा, साहूकारा, डोरीलाल, शेखचांद, मुख्य बाजार, बेनी चौधरी, डालचंद, एकतानगर, अशोक कॉलोनी, लाल रोड, मदीनाशाह, छोटी मार्केट सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं, जिससे जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। घरेलू महिलाओं को खाना बनाने, सफाई और अन्य दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरे मौसम में बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण बार-बार आपूर्ति बाधित होती रही। मरम्मत कार्य के दौरान एक बिजलीकर्मी की अंगुली में चोट लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिरने से कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए थे। विभागीय टीमों ने लगातार अभियान चलाकर फॉल्ट दूर किए और बिजली आपूर्ति को सामान्य कराया। संवाद