फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain brought relief from the humid heat, but mud was a problem

Pilibhit News: बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत, कीचड़ से दिक्कत

Wed, 25 Jun 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from the humid heat, but mud was a problem
शहर में छातरी चौराहे के पास हुए जलभराव से गुजरते साइकिल और बाइक सवार संवाद
पीलीभीत। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह से छाए बादलों ने दिन में करीब एक बजे बरसना शुरू किया। शहर में टुकड़ों में बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। शाम तक बादल की आवाजाही बनी रही। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जलभराव और रास्तों पर कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद उमस का एहसास बढ़ा तो करीब एक बजे पहले असम हाईवे और फिर शहर के अंदर झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश रुकने के बाद हल्की धूप खिली तो उमस का फिर एहसास हुआ। वहीं शाम तक बादलों की लुकाछिपी चलती रही।

इधर बारिश से शहर के कई इलाकों में कीचड़ की स्थिति बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छतरी चौराहे पर नालों को आपस में जोड़ने के बाद बनी पुलिया के पास जलभराव हुआ। बस अड्डे के पास नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़क की वजह से रास्ते पर कीचड़ की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाला खुदा होने से यात्रियों को बस अड्डे पर आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम 33.8 तो न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम 34.1 तो न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर में छातरी चौराहे के पास हुए जलभराव से गुजरते साइकिल और बाइक सवार संवाद

शहर में छातरी चौराहे के पास हुए जलभराव से गुजरते साइकिल और बाइक सवार संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed