{"_id":"6686a80727206e5354093e01","slug":"railway-underpasses-filled-with-water-traffic-affected-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118941-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रेलवे के कई अंडरपास में भरा पानी, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रेलवे के कई अंडरपास में भरा पानी, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गंगानगर के पास रेलवे के अंडरपास में भरा बारिश का पानी।संवाद
बीसलपुर। पिछले पांच दिनों से हुई बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में बने रेलवे के अंडरपास में पानी भरा हुआ है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और यहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कत हो रही है।
पिछले पांच दिनों में इस क्षेत्र में काफी बारिश हुई है। चौसरा, गंगानगर, कासिमपुर, मिघौना और रुरिया गांवों के पास स्थित रेलवे के अंडरपास में भी काफी पानी भर गया है। सभी अंडरपास में दो-दो फुट तक पानी भरा हुआ है। इस जलभराव के कारण यातायात प्रभावित होना और उधर से गुजरने वाले लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है।
वैसे तो सभी परेशान हैं, लेकिन सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं और विद्यार्थियों को हो रही है। इस बीच संबंधित ग्राम प्रधानों ने रेलवे के संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन कर इस समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई, जिससे समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विभागीय हीला हवाली के चलते यह समस्या कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बावत इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।