फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway station development work is sluggish, passenger amenities are lacking, and travelers are facing hardships.

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन के विकास कार्याें की चाल सुस्त, यात्री सुविधाओं का टोटा, जूझ रहे यात्री

Sat, 27 Jun 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Railway station development work is sluggish, passenger amenities are lacking, and travelers are facing hardships.
पीलीभीत। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे काम की चाल सुस्त है। इस कारण यहां यात्री सुविधाओं का टोटा है। आरओ गर्म पानी दे रहा है तो कहीं पंखे बंद हैं। इस तरह अन्य कमियां भी हैं। इसको ठीक करने के बजाय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। गर्मी में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2024 से चल रहे काम में महज लिफ्ट का काम ही पूरा हो सका है। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत करीब 16.74 करोड़ की लागत से काम कराया जा रहा है। इसमें रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, सर्कुलेटिंग एरिया, दो लाइनों को बिछाए जाने का काम, स्टेशन की बिल्डिंग का कायाकल्प, ड्रेनेज व्यवस्था आदि काम को कराया जाना था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से महज लिफ्ट का कार्य ही पूरा कराया जा सका है, जबकि अन्य सभी कार्य अभी शेष पड़े हुए हैं। तोड़फोड़ और अधूरे कार्य की वजह से रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन से दिल्ली, लखनऊ सहित विभिन्न शहरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में रोजाना करीब दस हजार यात्रियों की आवाजाही यहां रहती है। इसके बाद भी यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

--

लिफ्ट का संचालन हुआ शुरू, कर्मचारी की नहीं की नियुक्ति
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन विभागीय अफसरों की ओर से लिफ्ट में किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे कभी भी किसी हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगा आरओ दे रहा गर्म पानी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सिर्फ एक आरओ सिस्टम लगा हुआ है। भीषण गर्मी होने के बाद भी इस आरओ सिस्टम में गर्म पानी आता है। इससे यहां पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जबकि कई यात्री स्टेशन पर खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं।

आरपीएफ थाने के आगे पड़े टिन शेड में नहीं लगाए गए पंखे
गर्मी में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएफ थाने के आगे पड़े टिन शेड में एक भी पंखा नहीं है। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दो पंखे लगे हैं। वह लंबे समय से बंद हैं, जबकि चार नंबर प्लेटफॉर्म पर भी पंखों को नहीं लगाया गया है।
--

सुरक्षा के नाम पर भी निगरानी सीमित
सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का थाना बनाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इनकी ड्यूटी भी विभागीय कागजों में नियमित लगाई जाती है, लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कभी-कभार जीआरपी के सिपाही दिखाई दे जाते हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन और चार नियमित कर्मी भी नहीं दिखते।

-------

अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस के प्रवक्ता व अधिवक्ता हेमंत मिश्रा व अन्य की ओर से समय-समय पर रेलवे स्टेशन पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें भी दर्ज कराई जाती हैं। इसके बाद भी यात्री हित में समस्याओं का समाधान कराए जाने पर विभागीय अफसरों की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता है।
------
प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक शौचालय, वह भी निर्माण के बाद से बंद
रेलवे स्टेशन पर दो शौचालय बने हुए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक शौचालय के लिए भी यात्रियों को शुल्क अदा करना होता है, जबकि चार पर स्टेशन के निर्माण के दौरान एक शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन इसका संचालन नहीं कराया जा सका। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-------
यात्री नाराज, कहा-समस्याएं जस की तस
रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। लगातार यात्रियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर मुद्दे भी उठाए जाते हैं, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

हेमंत मिश्रा, अधिवक्ता

बरेली के लिए जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्यास लगी, तो सोचा आरओ से पानी ले लें, लेकिन आरओ में पानी गर्म आ रहा है। अब पानी खरीद कर पीना होगा।
- अभिषेक यात्री
------
अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रस्तावित कार्य में कुछ बदलाव हुआ। इस वजह से कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। यात्रियों को परेशानी न हो। इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शौचालय का संचालन क्यों नहीं हो रहा है। इसको लेकर जानकारी की जाएगी। लिफ्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन किए जाएंगे। जिन जगहों पर पंखे नहीं लगे हैं। उसकी जानकारी की जाएगी।



-संजीव शर्मा, सीनियर डीसीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed