{"_id":"61ca039b5bbf30115351fbee","slug":"railway-safety-commissioner-inspected-from-mailani-to-puranpur-pilibhit-news-bly4706784158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी से पूरनपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी से पूरनपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर(पीलीभीत)। मैलानी से शाहगढ़ तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने सोमवार को मैलानी से पूरनपुर तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुल, स्टेशन और अभिलेख देखे। मंगलवार को पूरनपुर से शाहगढ़ के बीच मोटर ट्रॉली से सीआरएस निरीक्षण होगा। निरीक्षण पूरा होने के बाद शाम को स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
सीआरएस निरीक्षण को लेकर रविवार देर रात और सोमवार को अपरान्ह तक तैयारियां होती रहीं। मैलानी से सीआरएस निरीक्षण शुरू हुआ। रेल संरक्षा आयुक्त ने अकेला हंसपुर हाल्ट, सेहरामऊ स्टेशन, कुर्रैया, दुधियाखुर्द, उदयपुर हाल्ट का निरीक्षण करते हुए पूरनपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मार्गवर्ती सभी बड़े और छोटे पुल, समपारों, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनल, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। सेहरामऊ स्टेशन पर सिगनल की लाइटों को अलग से जलवाने के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पूरनपुर स्टेशन पर उन्होंने अभिलेखों और स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण आरके यादव, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, मुख्य इंजीनियर निर्माण (पश्चिमी) एके सिंह, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी राजेश श्रीवास्तव के अलावा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी थे। डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि मंगलवार को पूरनपुर से शाहगढ़ के बीच सीआरएस का निरीक्षण होगा। इसके बाद मंगलवार को ही ट्रेन से स्पीड ट्रायल होगा। निरीक्षण में सब कुछ ठीक होने के बाद स्वीकृत के बाद शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।
आवागमन की व्यवस्था पर बाद में किया जाएगा अंडरपास पर गौर
पूरनपुर। रेलवे का आमान परिवर्तन के बाद लाइनपार नगर पालिका के पांच वार्डों और लाइनपार के पूरनपुर देहात के लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होगी। हालांकि आवागमन को फुुट ओवरब्रिज बनाया गया है। मगर लोगों का कहना है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, बीमार फुट ओवरब्रिज से आवागमन नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर लाइनपार के लोग लंबे समय से अंडरपास की मांग कर रहे हैं। डीआरएम आशुतोष पंत न बताया कि ट्रेनों के संचालन के बाद लाइनपार के लोगों के आवागमन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
पीलीभीत से शाहगढ़ तक वर्ष 2023 तक पूरा करा लिया जाएगा आमान परिवर्तन
पूरनपुर। ऐशबाग से भोजीपुरा तक रेलवे के आमान परिवर्तन को तीन चरणों में काम शुरू कराया गया था। ऐशबाग से मैलानी और भोजीपुरा से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा जा चुका है। मैलानी से शाहगढ़ तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने पर सोमवार को मैलानी से शाहगढ़ के बीच सीआरएस का निरीक्षण हो गया। डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि शाहगढ़ से पीलीभीत तक भी काम शुरू करा दिया गया है। पीलीभीत से पूरनपुर की ओर ट्रेनों का संचालन 2023 में होने की उम्मीद है।
निरीक्षण की जानकारी पर उमड़ी भीड़
पूरनपुर। सोमवार को सीआरएस निरीक्षण की जानकारी पर सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगने लगी। कई लोग इंतजार कर घरों को लौट गए। शाम करीब पांच बजे सीआरएस को अफसरों के पहुंचने की जानकारी पर लोगों की भीड़ स्टेशन पर लगी। रेलवे क्रॉसिंग पर भी लोग निरीक्षण को देखने को एकत्र हुए।