फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway

शाहजहांपुर रेलखंड पर प्वाइंट ब्रेकिंग चेक के लिए दौड़ाई मालगाड़ी

Wed, 06 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Railway
पीलीभीत जंक्शन से शाहजहांपुर के लिए रवाना होती मालगाड़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलखंड पर स्टेशनों के प्वाइंट ब्रेकिंग चेक करने के लिए खाली मालगाड़ी दौड़ी। लूप लाइन में प्वाइंट ब्रेकिंग चेक के लिए 30 और मेन लाइन में मालगाड़ी की स्पीड पचास किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद लोडिंग मालगाड़ी से भी ट्रायल किया जाएगा। मंगलवार को मालगाड़ी ने दो चक्कर लगाए। जल्द ही इस रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन होने के कयास लगाए जा रहे।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के लिए शाहजहांपुर रूट पर मई 2018 में मीटरगेज की ट्रेनों को संचालन हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। इसके बाद ब्रॉडगेज का काम शुरू हुआ था। तीन साल में काम पूरा हो गया था। सिर्फ उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के बीच एनआई (नान इंटरलॉकिंग) का काम बाकी रहा गया था। बाद में दोनों डिवीजनों के सहमति के बाद ब्लॉक लेकर काम को पूरा कर लिया गया था। सीआरएस निरीक्षण में भी यह 84 किलोमीटर लंबा रूट ओके कर दिया गया था। ओके होने के दो माह बाद भी ट्रेनों को संचालन नहीं हो सका। इससे इस रूट के यात्रियों को मायूसी मिली। इसी बीच तीन अक्तूबर को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने स्पीड ट्रायल और विंडो निरीक्षण किया था। इससे फिर इस रूट पर जल्द ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जागी है। मंगलवार को भोपतपुर, बीसलपुर, निगोही और शहबाजनगर स्टेशनों पर लूप लाइन के प्वाइंट चेक करने के लिए 53 डिब्बा लगी मालगाड़ी को दो बार दौड़ाया गया। मेन लाइन में 50 और लूप लाइन के प्वाइंट ब्रेकिंग चेक के लिए ट्रायल किया गया है। दोपहर बाद लोको पायलट रामकिशन मीना और सहायक पायलट अशोक कुमार डीजल इंजन से मालगाड़ी को लेकर रवाना हुए है। इस ट्रायल के बाद लोडिंग मालगाड़ी से ट्रायल किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन के कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed