{"_id":"5f25bb138ebc3e63dc765890","slug":"railway-crosing-investigation-pilibhit-news-bly414853222","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर के दो रेलवे क्रॉसिंग पर बने फाटक या अंडरपास, तय करने को नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर के दो रेलवे क्रॉसिंग पर बने फाटक या अंडरपास, तय करने को नापजोख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके भारती और सहायक मंडल इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार ने आरबीएनएल अफसरों के साथ निर्माणाधनी रेलवे ट्रैक के अलावा माधोटांडा और शेरपुर रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले निकास के रास्ते को लेकर निरीक्षण किया। कस्बे के दोनों क्रासिंग पर रेलवे अंडर पास बनाएगा, या फाटक लगेगा, इसे लेकर नाप कराई गई।
रेलवे के आमान परिवर्तन के चलते बीच रास्ते में पड़ने वाले अधिकांश रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास स्वीकृत है। कुछ स्थानों पर अंडरपास का विरोध भी हो रहा है। माधोटांडा और शेरपुर रोड की रेलवे क्रासिंग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हजारों लोग प्रतिदिन क्रॉसिंग से निकलते है। इन दोनों क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाए या वहां फाटक लगे, इसे लेकर रेलवे अफसर मंथन में जुटे हैं। शनिवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके भारती और सहायक मंडल इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार ने आरबीएनएल की टीम के साथ मौके पर जाकर देखा। निरीक्षण के दौरान दोनों रेलवे क्रासिंग और सड़क पर कुछ दूरी तक नाप भी कराई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि अधिकांश रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास बनाए जाने हैं। मगर, कस्बे के दोनों क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाया जाए या फाटक लगे, इसका निर्णय होना है। माधोटांडा रेलवे क्रासिंग से गन्ना भरे भी ट्रक पास होते हैं। ऐसे में यहां अंडरपास ठीक नहीं रहेगा। यहां पीडब्ल्यूडी की ओर से ओवरब्रिज स्वीकृत होने की भी जानकारी हुई है। अगर माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनता है तो समस्या नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जगह की नाप करा ली गई है। वह अपनी रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजेंगे। इसके बाद उच्चाधिकारियों की ओर से अंडरपास या क्रॉसिंग को लेकर निर्णय होगा।