फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail

15 फरवरी तक विद्युतीकरण कार्य पूरा करने के निर्देश, जीएम ने परखे हालात

Fri, 22 Jan 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
rail
पीलीभीत। भोजीपुरा से पीलीभीत जंक्शन के बीच रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) संस्था द्वारा विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। यह अंतिम पड़ाव पर है। कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए बृहस्पतिवार को संस्था के जीएम ने निरीक्षण कर जायजा लिया। 15 फरवरी तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी बताया गया कि भोजीपुरा तक 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

भोजीपुरा रेल खंड में ब्रॉडगेज का कार्य पूरा होने के बाद इन दिनों विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। भोजीपुरा तक 85 प्रतिशत हो चुका है। इसके बाद अब जंक्शन परिसर में काम शुरू हुआ है। यहां विद्युत पोल सभी ट्रैक पर लगा दिए गए है। सिर्फ वायर डालना बाकी है। कई ट्रैक पर वायर का भी काम पूरा हो चुका है। मेन लाइन के अलावा एक नंबर, दो नंबर ट्रैक और यार्ड में वायर डालने का काम चल रहा है। इसे जल्द पूरा करने में संस्था के कर्मचारी जुटे है। बृहस्पतिवार को संस्था के जीएम मनोज कुमार पांडेय ने जंक्शन पर हो रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत पोल और ट्रेन चलाने के लिए डाला गया वायर भी देखा। जंक्शन पर वायर डाल रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के बारे में अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी की। कहा कि काम में तेजी लाकर हर हाल में 15 फरवरी तक पूरा कर ले। जिससे सीआरएस निरीक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। जो समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पहले कार्य पूरा कराने में जुटी संस्था
कोरोना संकट काल में ट्रेनों का आवागमन बंद है। ऐसे में कार्यदाही संस्था समय रहते विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लेना चाहती है। क्योंकि ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद काम धीमी गति पर चला जाएगा। ट्रैक पर काम करने के लिए रेलवे कंट्रोल से ब्लॉक लेना पड़ेगा। अभी ट्रेन बंद होने के कारण लंबे समय का ब्लॉक मिल जाता है। ट्रेनों का संचालन होने के बाद लंबा ब्लॉक मिलने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed