फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail badgued

बजट मिले तो ब्राडगेज प्रोजेक्ट की बढ़ेगी रफ्तार

Wed, 18 Feb 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 18 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
rail badgued
फाइलों में गुम हो चुके पीलीभीत-शाहजहांपुर ब्राडगेज प्रोजेक्ट को केंद्र की भाजपा सरकार के पेश होने वाले रेल बजट से बजट मिलने की उम्मीदें जिंदा होती नजर आ रही हैं। यदि इस प्रोजेक्ट के लिए बजट मंजूर होता है तो पीलीभीत पूरी तरह से ब्राडगेज में तब्दील हो सकेगा।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलमार्ग 88 किलोमीटर लंबा है। इस रेल मार्ग को ब्राडगेज में तब्दील करने को वर्ष 1999 में कवायद शुरू की गई थी। उस दौरान ही इस रेल मार्ग को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने को सर्वे किया गया था। प्रथम चरण में करीब 84 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी बनाया गया था। प्रस्ताव बनाकर भेज भी दिया गया, लेकिन बाद में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते यह प्रोजेक्ट फाइल के भीतर ही गुम होकर रह गया। इधर क्षेत्रीय सांसद मेनका संजय गांधी के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद इस प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को पुनर्जीवित होने की आस बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से ही गत वर्ष इस ब्राडगेज प्रोजेक्ट को लेकर पुन: सर्वे कार्य शुरू किया गया था। इस रेल पथ पर चार मेजर व 86 माइनर पुल हैं। रेल अफसरों व क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि आने वाले रेल बजट में इस रेल रुट के लिए भी बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


सिर्फ  चर्चाओं में रही बड़ी रेल लाइन
जिले में सालों पहले बड़ी रेल लाइन का मामला उठा था। तबसे हर साल पर सिर्फ चर्चा होती है लेकिन अभी तक क्षेत्र में बड़ी रेल लाइन नहीं बन सकी है।
राजेश देवल, व्यापारी नेता

रेल बजट से आस
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने ब्राडगेज प्रोजेक्ट को लेकर यदि पूर्व में ही जोरदार पैरवी की होती तो शायद आज बड़ी रेल लाइन बन चुकी होती। रेल बजट में इसे शामिल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश कुमार

प्रस्ताव स्वीकृति के बाद शुरू होगा कार्य
पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग को ब्राडगेज में बदलने को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद ही इस पर कार्य शुरू हो सकेगा।
राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed