{"_id":"6a29c41da3bb7327ba096709","slug":"raids-conducted-on-fertilizer-and-seed-shops-three-fertilizer-samples-collected-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-902754-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खाद-बीज दुकानों पर छापा, तीन उर्वरक नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खाद-बीज दुकानों पर छापा, तीन उर्वरक नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बुधवार को बरखेड़ा विकास खंड के माधवापुर स्थित खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औद्यानिक उत्पादन सहकारी समिति, गंगवार खाद भंडार, परमहंस कृषि सेवा केंद्र, श्री राम फसल सुरक्षा केंद्र, शिवम खाद भंडार एवं हनुमान एग्रो ट्रेडर्स के यहां छापा मारा गया।
निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक एवं रेट बोर्ड व पॉश मशीन में उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया गया। अधिकांश प्रतिष्ठानों पर अभिलेख सही पाए गए, जबकि श्री राम फसल सुरक्षा केंद्र पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर व रेट बोर्ड नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। साथ उर्वरक के नमूने भरे गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं को किसानों को फार्मर आईडी के आधार पर निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने व अनुदानित उर्वरकों के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद-बीज दुकानों से सिंगल सुपर फास्फेट के दो व डीएपी का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद