फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   raid on medical store

मेडिकल स्टोर पर छापा, नकली दवाइयां जब्त

Fri, 09 Apr 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
raid on medical store
पूरनपुर में ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल संचालक को किया पुलिस के हवाले। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। नशीली दवाइयों की मेडिकल स्टोर से हो रही बिक्री की शिकायत पर बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षकों की टीम ने रामलीला मेला मैदान के समीप एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापा में 25 हजार रुपये से अधिक कीमत की नशीली दवाइयां बरामद की गई। तीन दवाइयों के सैंपल भी लिए। मेडिकल संचालक के लाइसेंस की वैधता एक साल पहले समाप्त हो चुकी थी। आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई को तहरीर दी गई। कार्रवाई के डर से कई मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिष्ठान बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने बताया कि रामलीला मेला मैदान के पास मेडिकल चलाने वाले इकबाल हुसैन की दुकान पर नशीली दवाइयों की बिक्री होने की शिकायत सहायक आयुक्त औषधि से की गई थी। शिकायत पर बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। छापा में मेडिकल स्टोर से 25 हजार रुपये से अधिक कीमत की नशीली दवाइयां मिली। मेडिकल संचालक के लाइसेंस की वैधता एक साल पहले समाप्त हो चुकी थी। मेडिकल से तीन दवाइयों के भी सैंपल लिए गए। आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। टीम में सहायक आयुक्त औषधि संजय कुमार, औषधि निरीक्षक बरेली विवेक कुमार भी थे। नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षकों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। - सुनील शर्मा, पूरनपुर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल कैप्सूल, एप्रोक्स करीब 25 हजार कीमत की बरामद की गईं। यह नारकोटिक्स व साइकोट्रोपिक ड्रग्स हैं। कोडीन सिरप को जब्त किया गया है। दो नमूने परीक्षण और विश्लेषण को लिए गए। आरोपी इकबाल हुसैन पर पूरनपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गई है। - बबीता रानी, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed