{"_id":"64ea4c3f04d8563eb5025ac4","slug":"rahul-gandhi-is-childish-sadhvi-prachi-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3260-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालबुद्धि के हैं राहुल गांधी : साध्वी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालबुद्धि के हैं राहुल गांधी : साध्वी प्राची
Sun, 27 Aug 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर में पत्रकारों से वार्ता करती साध्वी प्राची
बीसलपुर। विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक साध्वी प्राची ने कहा कि वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेगें। राहुल गांधी बालबुद्धि वाले हैं। सभी को उन पर तरस आता है। सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीमा के चारों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाए। सीमा की दिमागी जांच हो। उसे भारत की नागरिकता नहीं देनी चाहिए।
साध्वी प्राची शनिवार को नगर में भाजपा नेता राकेश कुमार के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे कितना भी एकजुट हो जाए, लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर से सत्ता में आएगी और नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लव जिहाद मजहबी स्थलों से फैल रहा है। उनमें इसका प्रशिक्षण दिया जाता है। बाहर के मुस्लिम देशों की ओर से इसके लिए पैसा भेजा जाता है। लव जिहाद तभी खत्म होगा, जब हिंदुओं के विद्यालयों में कट्टर हिंदुत्व की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए हिंदुओं और सरकार को साझा प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया सीमा हैदर के मामले को बेवजह तूल दे रही है, इसका देश की बेटियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीमा हैदर दुश्मन देश पाकिस्तान से आई है। दुश्मन, दुश्मन ही होता है। राहुल गांधी के बारे में कहा कि वह बालबुद्धि वाले हैं। सभी को उन पर तरस आता है। इसके बाद साध्वी प्राची बिलसंडा थाना के एक गांव में उस परिवार से मिलीं, जिसकी बेटी को पिछले माह दूसरे संप्रदाय का युवक अगवा कर जम्मू कश्मीर ले गया था।