{"_id":"684333c7e35b826bd60a8b8a","slug":"rachni-devis-body-was-thrown-into-hardoi-branch-canal-after-murder-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137364-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हत्या कर हरदोई ब्रांच नहर में फेंका गया था रचनी देवी का शव, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हत्या कर हरदोई ब्रांच नहर में फेंका गया था रचनी देवी का शव, रिपोर्ट
Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। माधोटांडा थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर में 30 मई को मिले रचनी देवी के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित नौ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हरदोई ब्रांच नहर में मिले महिला के शव का माधोटांडा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया था। गांव अमरैयाकलां निवासी लाल सिंह ने शव उनकी पुत्री रचनी देवी का बताया था।
पिता लाल सिंह ने पति और अन्य ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें कहा है कि पुत्री रचनी देवी की शादी मई 2019 में माधोटांडा थाना के गांव चांदूपुर निवासी सतीश से की थी।
शादी के बाद से दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने रचनी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
उन्होंने 70 हजार रुपये देकर रचनी देवी को जनसेवा केंद्र खुलवाया था। मगर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न जारी रखा। एक जून को सतीश ने गांव के प्रधान को फोन कर चार दिन पहले रचनी देवी को गांव के समीप छोड़ने की जानकारी दी।
विज्ञापन
तब माधोटांडा थाना पहुंचने पर रचनी देवी का शव नहर में मिलने की जानकारी हुई। माधोटांडा पुलिस ने लाल सिंह की तहरीर पर रचनी देवी के पति गांव चांदूपुर निवासी सतीश कुमार, उसके भाई सुशील कुमार, सास दुलारो देवी, ससुर हेतराम, कलीनगर निवासी ननद राधा देवी, ननदोई गुलाब सिंह, गांव बिठौरा कलां निवासी ननद माया देवी, गांव सिरसा निवासी ननद ममता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।