{"_id":"61e5d5640a6d93109c4234f4","slug":"python-found-in-field-pilibhit-news-bly4728366107","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी क्षेत्र में पहुंचा 15 फीट लंबा अजगर, देख कर डर गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी क्षेत्र में पहुंचा 15 फीट लंबा अजगर, देख कर डर गए लोग
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र के गांव कंजिया सिंहपुर में निकला विशाल अजगर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
कलीनगर। जंगल से बाहर हिंसक वन्यजीवों के अलावा अजगर की भी सक्रियता बढ़ रही है। सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र के कंजिया सिंहपुर क्षेत्र की आबादी में विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा। एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में सुरक्षित उसको छोड़ दिया गया। वनकर्मियों के मुताबिक अजगर की लंबाई 15 फीट और वजन डेढ़ क्विंटल के करीब थी।
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल का वातावरण वन्यजीवों के लिए मुफीद बना हुआ है। जंगल में बाघ, हिरन, पाड़ा के अलावा सांपों की भी विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। इधर षिकार की तलाष में अजगर भी आबादी क्षेत्र के निकट पहुंच रहे हैं। सोमवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कंजिया सिंहपुर में ग्रामीण समीर के घर के निकट विशाल अजगर पहुंच गया। लंबा चौड़ा अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना नौजल्हा वन चैकी के स्टाफ को दी गई। वन दरोगा मोहित सिंह के नेतृत्व में रवि, सुरेंद्र समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद अजगर का रेस्क्यू शुरू किया गया। विशाल होने के चलते अजगर को पकड़ने में वनकर्मियों के पसीने छूट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर पकड़ में आ सका। इसके बाद जंगल क्षेत्र के सुरक्षित स्थान पर ले जाकर अजगर को छोड़ दिया गया। रेंजर अरूण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन डेढ़ क्विंटल था। जिसको सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।