फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PWD's JE's residence raided, 41 lakh cash recovered

पीडब्ल्यूडी के जेई के आवास पर छापा, 41 लाख की नकदी बरामद

Mon, 07 Feb 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
PWD's JE's residence raided, 41 lakh cash recovered
पीलीभीत। सरकारी उड़न दस्ते और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) मुकेश कुमार के आवास से शनिवार को रात 40,99,300 रुपये बमराद किए गए। अवर अभियंता उड़न दस्ते को रुपये के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसलिए रुपये कोषागार में जमा कराए गए हैं। इतने रुपये कहां से आए? किसके चुनाव में खर्च किए जाने थे? रुपये कौन लाया था? इन सवालों पर अब पुलिस और प्रशासन की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

पीलीभीत सदर निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक उड़न दस्ता टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप सिंह को शनिवार 7:30 बजे सूचना मिली थी कि चुनाव में प्रयोग किए जाने के लिए भारी मात्रा में नकदी लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कहीं से लाई जा रही है। सूचना पर गेस्ट हाउस परिसर में निगरानी शुरू कर दी गई। इसी बीच अवर अभियंता मुकेश कुमार के आवास पर चहलकदमी दिखी। पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी में जेई के आवास से नकदी मिली। उड़न दस्ते के प्रभारी मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप सिंह ओर से जेई के खिलाफ धारा 171 बी, 171 एफ, 171 एच आईपीसी व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने रविवार को दोपहर बताया कि जेई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कार्रवाई में मिले नोट
संख्या - नोट - कुल धनराशि
272 - 2000 - 5,44,000
6368 - 500 - 31,84,000
630 - 200 - 1,26,000
2303 - 100 - 2,30,300
200 - 50 - 10,000
200 - 20 - 4,000
100 - 10 - 1,000
कुल- 40,99,300
शिकायत मिलने पर अवर अभियंता के आवास पर छापा मारा गया था। टीम ने रुपये बरामद किए हैं। कुल 40,99,300 रुपये बरामद हुए हैं। जो कोषागार में जमा कराए गए हैं। मुकदमा दर्ज कराया गया है। धनराशि किसी राजनीतिक दल की है या नहीं? जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed