फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur's supply was disrupted due to cable falling and other reasons

Pilibhit News: कहीं केबल गिरने तो कहीं अन्य कारणों से बाधित रही पूरनपुर की आपूर्ति

Sun, 14 Jul 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Puranpur's supply was disrupted due to cable falling and other reasons
पूरनपुर। लड़खड़ाई चल रही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। शनिवार रात से कहीं केबल गिरने, कही फॉल्ट से नगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फीडर नंबर तीन में पहले फॉल्ट दूर करने के लिए एक घंटा, बाद में डेढ़ घंटे की रोस्टरिंग पर छह सौ उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार आधी रात को फीडर नंबर तीन में स्टेशन रोड के समीप एक गली में तार टूटने से फीडर तीन की एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। रात सवा 12 बजे फीडर नंबर एक में बंडा रोड पर फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए एक घंटा बिजली आपूर्ति बंद की गई। रात सवा नौ बजे फीडर तीन में फिर तार टूटने से पौन घंटा बिजली आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार सुबह पौने आठ बजे एक घंटा रोस्टरिंग को लेकर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 11 बजे फीडर नंबर दो में पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में केबल गिरने से फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति एक घंटा ठप रही। 11 बजे फीडर नंबर चार में मोहल्ला कायस्थान में टूटे फेस को जोड़ने के लिए पौन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 12 बजे सीमेंटेड रोड पर केबल गिरने से एसडीओ कार्यालय परिसर में रखे 630 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति एक घंटा के लिए काट दी गई। इससे 600 उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हुए। दोपहर दो बजे फीडर नंबर दो में पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में फॉल्ट पर फीडर की आपूर्ति पौन घंटे बंद रही। तीन बजे डेढ़ घंटे की रोस्टरिंग को लेकर पूरे नगर में बिजली आपूर्ति नहीं हुई। शाम पांच बजे एलआईसी के समीप केबल गिरने से फीडर नंबर चार की बिजली आपूर्ति एक घंटे बंद रही। खराब बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं अफसर लोड बढ़ने पर फॉल्ट होने का हवाला दे रहे हैं।







पीलीभीत में कई मोहल्लों की दो घंटे ठप रही आपूर्ति, दो हजार उपभोक्ता रहे परेशान
पीलीभीत। लाइन में फॉल्ट आने से शहर के कई इलाकों में करीब दो घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे दो हजार उपभोक्ता परेशान रहे।

रविवार को कई इलाकों में फेस उड़ने की समस्या सामने आई। सुबह फेस खराब होने से बरेली गेट, अग्रवाल सभा, गैस चौराहे पर करीब दो घंटे आपूर्ति बंद रही। इससे करीब दो हजार उपभोक्ता परेशान हुए। घरेलू कामकाज ठप रहे। इसके अलावा रामलीला लाइन ट्रिप होने से नींबू मंडी, चूने वाली गली, नगर एक और दो के साथ ही मोहल्ला शरीफ खा क्षेत्र में भी अघोषित बिजली कटौती हावी रही। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि फेस ट्रिप होने से समस्या बनी थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed