फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur will be developed with Rs 58 crore 21 lakh.

Pilibhit News: 58 करोड़ 21 लाख से होगा पूरनपुर का विकास

Thu, 23 Apr 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Puranpur will be developed with Rs 58 crore 21 lakh.
पूरनपुर में हुई नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विधायक, चेयरमैन और ईओ - स्रोत : नगर पालिका - फोटो : 1
पूरनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 58 करोड़ 21 लाख रुपये की अनुमानित आय का बजट पारित किया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय व्यय पर विचार कर वित्तीय स्वीकृत दी गई।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में लेखाकार दिनेश भारती ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया। इसमें 28 करोड़ 51 लाख 37 हजार 213 रुपये आय और 17 करोड़ 18 लाख 53 हजार 317 रुपये व्यय को सर्व सम्मति से स्वीकृत दी गई। वर्ष 2026-27 के बजट में 58 करोड़ 21 लाख रुपये आय और 54 करोड़ 57 लाख रुपये व्यय, 3 करोड़ 64 लाख रुपये लाभ दर्शाया गया। बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृत दी गई। बैठक में सीवर सेक्शन मशीन से टैंक साफ कराने का शुल्क दो हजार रुपये तय किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, ईओ एजाज अहमद, नगर पालिका सदस्य उर्मिला देवी, उदित सिंह, राजो देवी, दिनेश कुमार, विनीता यादव, मोहम्मद शरीफ, सौरभ सक्सेना, नुसरत परवीन, रोहित मिश्रा, सुशील गुप्ता, नादिर रजा, अनुज गुप्ता आदि नगर पालिका सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed