फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur: Neck competition between SP-BJP

पूरनपुर : सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

Thu, 24 Feb 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Puranpur: Neck competition between SP-BJP
पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बाबूराम पासवान और सपा की आरती महेंद्र के बीच सीधा मुकाबला होता दिखा। भाजपा के बागी और बसपा प्रत्याशी अशोक राजा और कांग्रेस के ईश्वर दयाल पासवान मुस्लिम मतों में सेंधमारी के प्रयास में रहे मगर कोशिश पूरी तरह सफल होती नहीं दिखी। मुस्लिम मतों का झुकाव सपा की ओर दिखा। बसपा को अपने परंपरागत वोटरों के बिखराव के संकट से जूझना पड़ा। भाजपा को किसान आंदोलन की वजह से सिख बहुल क्षेत्र में नाराजगी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले की पूरनपुर सीट 2012 में सुरक्षित हुई थी। सुरक्षित होने के बाद पहली बार हुए चुनाव में सपा के पीतमराम ने भाजपा के बाबूराम पासवान को 30838 वोटों से पराजित कर सीट कब्जा किया था। सुरक्षित सीट पर दूसरी बार 2017 में हुए चुनाव में भाजपा के बाबूराम पासवान ने सपा के पीतमराम को 39242 वोटों से पराजित कर अपनी हार का बदला लेने के साथ सीट हासिल की। सुरक्षित सीट होने के बाद अब तक सपा और भाजपा के विधायक रहे। सपा ने इस बार पीतमराम की पुत्रवधू आरती महेंद्र को अपना प्रत्याशी बनाया। जबकि भाजपा से बाबूराम पासवान मैदान में उतरे। बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होता दिखा।
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र शेरपुरकलां, टंडोला, जादौपुर गहलुइया आदि में सपा के पक्ष में जमकर मतदान हुआ। वहीं मुजफ्फरनगर, मोहम्मदपुर, रघुनाथपुर, घुंघचाई, सबलपुर, पिपरिया दुलई आदि गांवों में भाजपा के पक्ष में अधिक मतदान हुआ। मिश्रित आबादी वाले गांवों में सपा और भाजपा में टक्कर रही। इस बार किसान आंदोलन को लेकर सिख बहुल गांवों में सपा के पक्ष में अधिक मतदान हुआ। नगर का मोहल्ला कायस्थान पहले सपा बाहुल्य वोटरों का मोहल्ला माना जाता था मगर इस बार कायस्थान के लोगों का रुझान भाजपा की ओर दिखा। मोहल्ला बमनपुरी निवासी डॉ. तेज बहादुर तेजू का परिवार और उनके समर्थक अब तक सपा के पक्ष में मतदान करते थे। मगर डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू के भाजपा में शामिल होने से भाजपा का वोट बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में भाजपा का किला मजबूत देखा गया। बसपा के अशोक राजा भाजपा से चुनाव लड़ने को पिछले 10 सालों से तैयारी में जुटे रहे। मगर अंतिम समय टिकट न मिलने पर उन्होंने बसपा का दामन थामा। इस बजह से उन्होंने भाजपा के परंपरागत मतों कुछ वोटरों में सेंधमारी भी की। कांग्रेस के ईश्वरदयाल पासवान ने भाजपा के जातिगत मतों में सेंधमारी की। सपा प्रत्याशी को लेकर कई स्थानों पर मुस्लिम मतदाताओं में नाराजगी थी। इसका फायदा बसपा और कांग्रेस ने उठाने का प्रयास किया। मगर नाराजगी के बाद भी बहुमत में मुस्लिम मतदाताओं ने सपा के पक्ष में ही मतदान किया। शेरपुर कलां, लोधीपुर, मुझा सिरसा, गहलुईया,टनडोला आदि में सुबह 7 बजे से मतदान केंद पर मुस्लिमों की कतार थी। शाम तक मतदान हुआ। मतदान भी 60 प्रतिशत से अ धिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed