फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ptr

कोरोना: चूका बीच पर दिनभर पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ptr
पीलीभीत। सैलानियों से गुलजार रहने वाला पीलीभीत टाइगर रिजर्व का चूका बीच में शुक्रवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सैलानियों को सैर कराने वाले वाहन भी खड़े रहे। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पीटीआर प्रशासन ने ऑफलाइन बुकिंग कराने वालों को चूका बीच जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा। शुक्रवार को कोई ऑनलाइन बुकिंग न होने से चूका बीच में पूरे दिन सूना पड़ा रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में बना इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों के भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है। मगर, बढ़ते कोरोना संक्रमण ने पीटीआर के पर्यटन सत्र को अपनी जद में ले लिया है। पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते पर्यटन सत्र को ढाई माह पहले बंद करना पड़ा था। पीटीआर का सत्र एक नवंबर से शुरू हुआ था। पिछले पर्यटन सत्र की अपेक्षा इस बार सैलानियों की संख्या खासी बढ़ी। यह दीगर बात है कि कोरोना के चलते इस बार मात्र दो विदेशी सैलानी ही पहुंच सके। इधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पीटीआर में सैर सपाटे को शुक्रवार से ऑफलाइन बुकिंग पर रोक लगा दी गई। अब सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सैलानियों को भी पीटीआर में जाने से इजाजत दी जा रही है। शुक्रवार को ऑफलाइन बुकिंग न होने से पीटीआर में सैर सपाटा करने की सोच रहे सैलानियों को मायूसी हाथ लगी। इससे चूका बीच पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को कोई ऑनलाइन बुकिंग न होने से एक भी सैलानी चूका बीच नहीं पहुंचा। अफसरों के मुताबिक वन निगम द्वारा ऑनलाइन बुकिंग पर भी जल्द ही रोक लग सकती है।
विज्ञापन

इस महीने पहुंचे 1137 सैलानी
पीटीआर के मुताबिक पहली अप्रैल से 10 अप्रैल तक 928 सैलानी चूका बीच पहुंचे थे। वहीं 11 से लेकर 15 अप्रैल तक मात्र 209 सैलानी ही पहुंचे। ऑनलाइन बुकिंग की बात करें तो अब पीटीआर के पास इस माह मात्र दो एडवांस ऑनलाइन बुकिंग है। जबकि मई के लिए अभी तक किसी ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऑफलाइन बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। केवल ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को जाने की इजाजत दी गई है।
- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed