फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Tiger Reserve tourism season begins see photos chuka beach

Pilibhit News: सैलानियों से गुलजार हुआ पीलीभीत टाइगर रिजर्व, चूका बीच की सुंदरता को निहारा

Thu, 16 Nov 2023 04:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच मिनी गोवा के रूप में पहचान रखता है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कई सैलानी यहां पहुंचे। 

विज्ञापन
Pilibhit Tiger Reserve tourism season begins see photos chuka beach
चूका बीच पर बनी थारू हट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र का बुधवार को आगाज हो गया। पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने मुस्तफाबाद पहुंचकर वन अफसरों के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैलानियों की आमद से चूका बीच और जंगल क्षेत्र गुलजार हो गया। लखनऊ और सीतापुर से आए चार लोग हटों में ठहरने वाले सत्र के पहले सैलानी रहे।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच मिनी गोवा के रूप में पहचान रखता है। छह माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के द्वार 15 जून को बंद कर दिए जाते हैं। नए सत्र को लेकर विभागीय स्तर से चूका बीच की हटों के अलावा सफारी मार्गों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त किया गया था। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह नौ बजे पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने मुस्ताबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन संरक्षक विजय सिंह व अन्य अफसरों के साथ हवन पूजन किया। फिर जंगल सफारी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक के अलावा वन अफसर ने भी चूका बीच तक सफारी का आनंद लेकर प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारा। हालांकि सफारी के दौरान किसी को बाघ के दीदार नहीं हो सके। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि पीटीआर के पर्यटन को बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। जंगल के साथ ही होम स्टे विकसित होने से पर्यटन और बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन पीटीआर की ओर से स्कूली बच्चों को चूका बीच की मुफ्त सैर कराई गई। कई स्कूलों के बच्चे भ्रमण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एसडीओ दिलीप कुमार, मयंक पांडे, माला रेंजर आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्री हट और थारू हट में ठहरे सैलानी
पर्यटन सत्र का आगाज होने से पूर्व ही वन निगम की ओर से हटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी गई थी। पहले दिन की बुकिंग कराने में लखनऊ और सीतापुर के सैलानी कामयाब हुए। लखनऊ के दो सैलानी ट्री हट में ठहरे, जबकि सीतापुर के दो सैलानी थारू हट में ठहरने के लिए पहुंचे।

मोटरबोट की सैर कर गदगद हुए फरीदाबाद के सैलानी
पर्यटन सत्र के पहले दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के कायल बाहर के भी सैलानी पहले ही दिन चूका बीच पहुंचे। इस दौरान फरीदाबाद से आए करीब दस सैलानियों ने परिवार के साथ शारदा सागर डैम में मोटर बोट की सैर की। डैम से चूका बीच के खूबसूरत नजारे को देखकर सैलानी काफी खुश हुए।
 

पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन में मौजूद  विघायक बाबूराम पासवान व वन अफसर । संवाद

शारदा सागर डैम में मोटर बोट की सैर करते सैलानी 

सफारी के रूट में दो रास्ते खोलने से सैलानी खुश
टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए इस बार सफारी रूट में दो रास्ते और खोल दिए गए हैं। इससे सफारी के शौकीन सैलानियों में खुशी देखी गई। तीन घंटे तक सैलानी सफारी वाहन से चूका और जंगल का भ्रमण करते रहे।

 

पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन में मौजूद  विघायक बाबूराम पासवान व वन अफसर । संवाद

जंगल सफारी वाहन में सैलानी 

 

पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन में मौजूद  विघायक बाबूराम पासवान व वन अफसर । संवाद

पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर विधायक व वन अफसर 

 

पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन में मौजूद  विघायक बाबूराम पासवान व वन अफसर । संवाद

चूका बीच पर सैलानी 

पहले दिन दो विदेशी समेत 155 सैलानी पहुंचे
पर्यटन सत्र के पहले दिन स्कूली बच्चों के अलावा सफारी की पहली शिफ्ट में 214 लोगों ने चूका बीच की फ्री सैर की। इसके अलावा 155 सैलानियों ने मुस्तफाबाद पहुंचकर वाहनों की बुकिंग कर चूका बीच और जंगल सफारी का आनंद लिया था। इसमें यूएसए के दो विदेशी सैलानी भी शामिल रहे। दूसरी शिफ्ट में सैलानियों को जंगल में बाघ के भी दीदार हुए।

 

पर्यटन सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन में मौजूद  विघायक बाबूराम पासवान व वन अफसर । संवाद

चूका बीच पर फोटो खिंचाते सैलानी 

 

पर्यटन और वन्यजीवों के प्रति प्रेम बढ़ाने के प्रयास जारी : विजय सिंह
टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक विजय सिंह ने सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल बेहतर है। वन्यजीवों का भी अद्भुत संसार है। इससे पर्यटन को अलग पहचान मिल रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि पर्यटन के साथ वन्यजीवों के प्रति आमजन में प्रेम बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार को ध्यान में रखते हुए सफारी वाहनों के साथ गाइडों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed