फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Provisional voter list for the election of committees will be released on September 9

Pilibhit News: नौ सितंबर को जारी होगी समितियों के चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची

Fri, 06 Sep 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Provisional voter list for the election of committees will be released on September 9
पीलीभीत। जिले में सहकारी समितियों के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नए मतदाता बनाए गए थे। इसके बाद अब अनंतिम मतदाता सूची को जारी किया जाएगा। शासन से इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

सहकारी समितियाें की प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीति काफी गरमा गई है। 45 दिन पूर्व तक इसके लिए नए मतदाता बनाए गए थे। मतदान को लेकर राज्य सहकारी समिति की ओर से चुनाव को लेकर जारी निर्देशों में कहा गया है कि चुनाव को लेकर अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन नौ सितंबर को किया जाए।
विज्ञापन

10 सितंबर को मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल हो। 11 को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाए। इसके बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाए। सहायक आयुक्त एवं निबंधन डाॅ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया 12 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सितंबर को जांच होगी। इसी दिन शाम तीन बजे से पांच बजे तक वैद्य नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 17 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि जिले की 53 समितियों में चुनाव की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed