फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protests against Magic drivers protest against Dharpakad

धरपकड़ के विरोध में मैजिक चालकों में विरोध

Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protests against Magic drivers protest against Dharpakad
धरपकड़ के विरोध में मैजिक चालकों में विरोध
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर चल रही मैजिक व टेंपो की एआरटीओ ने अचानक धरपकड़ शुरू कर दी। इसके विरोध में मैजिक व टेंपो चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बस संचालकों के इशारे पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। माधोटांडा मार्ग की यातायात व्यवस्था पिछले कई वर्षों से मैजिकों के हवाले हैं। हालांकि इस मार्ग पर बसों का परमिट है, लेकिन मिलीभगत के चलते बसें बहेड़ी मार्ग पर ही चलती हैं। कभी कभार चलती हैं तो माधोटांडा से पीलीभीत तक सवारी बैठाई जाती हैं। जबकि इनका परमिट माधोटांडा से चलकर बहेड़ी तक का है। करीब एक साल बाद बृहस्पतिवार को सुबह दो बसें माधोटांडा रोड पर गौहनिया चौराहे के निकट पहुंची और सवारियां बैठाने लगी लेकिन यात्रियों ने बस के अपेक्षा मैजिक में जाना उचित समझा जिससे बसें काफी देर तकं खाली खड़ी रही। इसके बाद एआरटीओ के माध्यम से मैजिकों की धरपकड़ शुरू करा दी गई। कुछ ही देर में इस मार्ग पर चल रही आधा मैजिकों को पकड़कर चालान कर दिया गया। इस पर मैजिक संचालकों ने पहले एआरटीओ से वार्ता की लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर मैजिक व टेंपो संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम के नाम सबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मैजिक व टेंपो संचालकों का आरोप है कि बस संचालकों के इशारे पर पहले भी उन्हें परेशान किया जाता रहा है। अब पुन: गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। ऐसे में उनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार, मुकेश, बाबा, हरप्रसाद, दिनेश कुमार, अजय, विनोद कुमार, लालबहादुर, पाताराम, पप्पू, छत्तरपाल, ताहिर, मोहनलाल, सोमपाल, भगवत, नंद किशोर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed