फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest was held by staging a sit-in protest against the indecent behavior of the CO and non-purchase of wheat.

Pilibhit News: सीओ के अभद्र व्यवहार व गेहूं की खरीद न होने के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Protest was held by staging a sit-in protest against the indecent behavior of the CO and non-purchase of wheat.
पूरनपुर में सीओ कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी का
पूरनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने सीओ पर अभद्र व्यवहार करने और जिले में गेहूं खरीद न होने के विरोध में शुक्रवार सीओ कार्यालय परिसर में साढ़े पांच घंटे धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ को पूरनपुर से हटाने की मांग लेकर एसपी सुकीर्ति माधव को संबोधित ज्ञापन एएसपी विक्रम दहिया को और गेहूं की शीघ्र तेजी से खरीद कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि मंडी समिति के अधिकांश गेहूं खरीद केंद्रों पर बैनर तो लगे हैं, मगर केंद्र प्रभारी नहीं पहुंच रहे हैं। देहात के खरीद केंद्रों पर तो अब तक एक किलोग्राम गेहूं की खरीद नहीं की गई है। मंडी में पहुंचने पर किसान से अभद्रता की जाती है। प्राथमिकी दर्ज कराया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस किसानों के खिलाफ तो रिपोर्ट दर्ज कर रही है, मगर किसानों की ओर से कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। पुलिस के माध्यम से किसानों की बात दबाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीओ का व्यवहार किसानों के साथ ठीक नहीं है। सीओ ने कहा था कि किसान नेता मंडी में नहीं दिखाई देना चाहिए। इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। जब तक सीओ नहीं हटाए जाएंगे, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पहुंचे एएसपी को प्रदर्शनकारी किसानों ने एसपी को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि सीओ प्रतीक दहिया लंबे समय से पूरनपुर में तैनात हैं। आए दिन क्षेत्र के किसानों और उनके हितैषी को जेल भेजने की धमकी देते रहे हैं। इससे अन्य ईमानदार पुलिस अफसरों, पुलिस प्रशासन के साथ सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ज्ञापन में सीओ को पूरनपुर से हटाने की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन में भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, भाकियू (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो, रमेश चंद्र, नगेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed