फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   protest

निजीकरण के विरोध में गरजे पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी, मशाल जुलूस निकाला

Tue, 29 Sep 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
protest
मशाल जुलूस निकालते पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से निजीकरण का विरोध सोमवार को भी जारी रहा। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने सभा के बाद मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं अन्य निगमों के निजीकरण को लेकर लंबे समय से सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारी रोडवेज के नजदीक स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में जमा हुए। सभा में निजीकरण के फैसले का विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने निजीकरण को कर्मचारी और उपभोक्ता विरोधी बताया। शाम को मशाल जुलूस की तैयारी शुरू हुई। जुलूस का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कोरोना संक्रमण का हवाला दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में बातचीत चली और फिर कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए जुलूस निकालने पर सहमति बन गई। मशाल जलूस रोडवेज से शुरू होकर जाटो चौराहा, काला मंदिर, स्टेशन रोड होते हुए कर्मचारी छतरी चौराहा पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर एक्सईएन असीम कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीओ अतुल कुमार, जहांगीर आलम, दीपेेश प्रताप सिंह, हरीशंकर, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध सभा करते पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विरोध सभा करते पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed