फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest over unaccepted material found in Temple

मंदिर परिसर में मिली आपत्तिजनक सामग्री, हंगामा

Sat, 19 Aug 2017 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 19 Aug 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
Protest over unaccepted material found in Temple

स्वच्छता अभियान चलाने गए भाजपा कार्यकर्ताओं को शनिवार को बड़े देवी मंदिर परिसर में आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिस पर उन्होंने हंगामा किया और कोतवाली में आए आईजी को ज्ञापन दिया। मंदिर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को बड़े देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाने गए थे। कार्यकर्ताओं को मंदिर परिसर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। समझा जाता है कि वह सामग्री मोहल्ले के असामाजिक तत्वों ने फेंकी है। उसे देखकर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गये और हंगामा शुरू कर दिया। मामला जानकारी में आने पर कोतवाल मनोज त्यागी ने मौके पर पहुंचकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। कोतवाल ने आपत्तिजनक सामग्री हटवा कर मंदिर में पुलिस बल तैनात कर दिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में समाधान दिवस का निरीक्षण करने आए बरेली जोन के आईजी एसके भगत को इस संबंध में ज्ञापन दिया। आईजी ने मौके पर मौजूद एएसपी रोहित मिश्रा को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, कन्हैया भारद्वाज, हरीश शर्मा, उमाकांत मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश चंद्र, अमित शर्मा, अशोक सैनी, रिषभ, रामबाबू, सत्येंद्र पाल, चंद्रपाल, रवि सक्सेना, सुरेश गुप्ता, हरीराम, राहुल वाल्मीकि और धमेंद्र मिश्रा शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed