फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protection of endangered tigers in tiger reserve

टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा खतरे में

Mon, 25 Jan 2016 12:12 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 25 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वन महकमे ने एसटीएफ की मदद से भले ही टाइगर रिजर्व में किए गए बाघों के शिकार का पर्दाफाश कर शिकारियों के नेटवर्क की कमर तोड़ दी हो, लेकिन अभी भी बाघों की हत्याओं को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने स्टाफ और संसाधन नहीं बढ़ाए हैं। ऐसे में पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
जनपद के टाइगर रिजर्व में जब बाघों की हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ था तो महकमा स्टाफ संसाधनों की कमी का रोना रो रहा था। महोफ के जंगल में शिकारियों ने बाघ का शिकार कर हाथ साफ कर लिए, लेकिन खटीमा क्षेत्र में शिकारियों के बंटवारे के चलते इस घटना का पर्दाफाश हुआ और शिकारी पकड़े गए थे। जिन्होंने महोफ के जंगल में शिकार करने के साथ जमीन में दबा मांस भी बरामद कराया था।
विज्ञापन

बराही जंगल में वर्ष 2014 में बाघों की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया। इसे वन विभाग की लापरवाही कहा जाए या फिर संसाधन की कमी। बकौल जांच टीम: बाघ ने चीतल का शिकार किया था। उसके बाद शिकारियों ने बाघ का शिकार करने को चीतल के मांस में जहर मिलाया। शायद उन्हें मालूम था कि बाघ अधखाए चीतल को खाने जरूर आएगा और उसके खाने के बाद जहर से बाघ की हत्या की गई। इन सबको स्टाफ की कमी, मुखबिरतंत्र की कमजोरी से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस रेंज में कई और बाघ भी मरे, जिसे स्वाभाविक मौत बताया गया था, लेकिन राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने उस दौरान बाघों की हत्या का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed