फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Proposals submitted for the repair of damaged roads, culverts, and drains.

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलियों, नालियों की मरम्मत के लिए दिए प्रस्ताव

Wed, 08 Jul 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Proposals submitted for the repair of damaged roads, culverts, and drains.
पूरनपुर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन और ईओ - विभाग
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण का लिया निर्णय
विज्ञापन


पूरनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया, नाली के निर्माण और प्रकाश व्यवस्था को लेकर सदस्यों से लिखित प्रस्ताव लिए गए। बैठक में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया।

नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर की सड़कों, गलियों, नालियों की मरम्मत, निर्माण और प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने वार्डों की समस्याओं की जानकारी दी। साथ ही सड़कों, नाली, पुलिया की मरम्मत, निर्माण, प्रकाश व्यवस्था को लेकर लिखित प्रस्ताव दिए। बैठक में नवनिर्मित सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने पर विचार हुआ।
विज्ञापन

इसमें तय हुआ कि नवनिर्मित सड़कों पर जरूरत के अनुसार, स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे। बैठक में पौधरोपण पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 12 जुलाई को नगर के तीनों श्मशान घाट, दोनों पार्क और गो आश्रय केंद्र में नगर पालिका सदस्य, कर्मचारी मिलकर पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा नगर की सफाई व्यवस्था और बेहतर करने पर विचार किया गया। सफाई नायकों को बैठक में बुलाकर नगर की सफाई और बेहतर करने के निर्देश चेयरमैन ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ईओ एजाज अहमद, नगर पालिका सदस्य उर्मिला देवी, उदित सिंह, सूरथ बाथम, सौरभ सक्सेना, रोहित मिश्रा, असीम रजा बबलू आदि शामिल रहे। संवाद

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed