फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Procurement of wheat in open account

नहीं खुला गेहूं की सरकारी खरीद का खाता

Sat, 02 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 02 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Procurement of wheat in open account
खेतीबाड़ी - फोटो : pilibhit, beureu
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री के गृहजनपद में ही दूसरे दिन भी सरकारी खरीद का खाता नहीं खुल सका। खरीद तो दूर प्रशासन अभी तक क्रय केंद्र भी स्थापित नहीं कर सका है। अधिकारी खुद क्षेत्र में घूमकर क्रय केंद्र स्थापित करा रहे हैं। मंडी में आवक बढ़ने के बावजूद किसानों को पूरा दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद होनी थी। इसके लिए 116 क्रय केंद्र स्थापित किए जाने हैं। क्रय एजेंसियों ने गोलमाल कर हैंडलिंग ठेकेदार नियुक्त कर लिए और अधिकारियों के साथ बैठक की तैयारियों की समीक्षा की औपचारिकता पूरी कर ली गईं लेकिन दूसरे दिन शनिवार को भी जिले में कहीं भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। पड़ताल करने पर मंडी समितियों को छोड़कर देहात क्षेत्र में कहीं भी क्रय केंद्र नहीं पाए गए। पहली अप्रैल से खरीद की बजाए खरीद एजेंसियों के अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर केंद्र खुलवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


बिना वारदाना कैसे होगी खरीद
शासन ने इस बार खरीद नीति में बदलाव करते हुए खाद्य विभाग, एफसीआई, एसएफसी और केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निगम के अलावा शेष सभी क्रय एजेंसियों को वारदाना अपने स्तर से खरीदने के निर्देश दिए हैं। 31 मार्च को आदेश मिलने पर अधिकारी असमंजस में हैं क्योंकि संबंधित क्रय एजेंसियों के पास वारदाना ही नहीं है। बिना वारदाना क्षेत्र में क्रय केंद्र लगाकर भी खरीद होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में बढ़ रही है गेहूं की आवक
मंडी समिति में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। शनिवार को पीलीभीत मंडी में 26 सौ क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसे 1450 से लेकर 1520 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया।


लगभग सभी क्रय केंद्र खुल चुके हैं। मंडी के क्रय केंद्रो पर व्यवस्थाएं भी पूरी हैं लेकिन अभी नमी अधिक होने के कारण दिक्कत आ रही है। मानक 12 प्रतिशत नमी का है जबकि अभी 16-18 प्रतिशत नमी दर्ज की जा रही है। जल्द खरीद शुरू कराई जाएगी।
एसके यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed