{"_id":"69c102c142b09a024705a479","slug":"private-bus-overturns-11-devotees-injured-in-pilibhit-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हरदोई से पूर्णागिरि धाम जा रही निजी बस पलटी, 11 श्रद्धालु घायल, चार की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हरदोई से पूर्णागिरि धाम जा रही निजी बस पलटी, 11 श्रद्धालु घायल, चार की हालत नाजुक
Mon, 23 Mar 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:37 PM IST
सार
हरदोई से श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरि जा रही निजी बस पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए। चार घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मैदना के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 53 श्रद्धालुओं में से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हरदोई के श्रद्धालु निजी बस से उत्तराखंड के पूर्णागिरि धाम दर्शन करने जा रहे थे। न्यूरिया क्षेत्र में मैदना गांव के समीप बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुटे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराकर यातायात सुचारू कराया। हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन