{"_id":"6201608446c39f313f0c2f01","slug":"private-bus-coming-from-panipat-collided-with-tree-in-dense-fog-eight-passengers-injured-pilibhit-news-bly474793712","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से आ रही निजी बस घने कोहरे में पेड़ से टकराई, आठ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत से आ रही निजी बस घने कोहरे में पेड़ से टकराई, आठ यात्री घायल
विज्ञापन
बीसलपुर(पीलीभीत)। पानीपत से आ रही प्राइवेट बस सोमवार को तड़के नगर के चीनी मिल रोड पर चांद मस्जिद के पास कोहरे में असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें बस में सवार आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पेड़ के पास खड़ी दो कारें और बुग्गी बस की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गए। बस पुलिस के कब्जे में हैं। चालक फरार है।
हरियाणा के पानीपत नगर से रविवार की शाम एक प्राइवेट बस रवाना हुई थी। सोमवार को तड़के बस बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर के थाना सेहरामउ क्षेत्र के गांव जोगराजपुर को जा रही थी। इस बस में जोगराजपुर और आसपास के कई गांवों के 50 से अधिक लोग सवार थे। दरअसल, बस में सवार लोग पानीपत की अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते हैं। इन सभी लोगों ने सामूहिक रूप से चंदाकर बस किराए पर कर ली थी। नगर के चीनी मिल रोड पर चांद मस्जिद के पास घना कोहरा होने के कारण बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पाकड़ के पेड़ से जा टकराई।
टक्कर होते ही चालक बस से उतर कर भाग गया। बस की टक्कर लगने से पेड़ की पास खड़ी मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सलमान, इसी मोहल्ले के कमरुद्दीन की कारें और इसी मोहल्ले के कयूम की बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बस में सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव जमुनिया निवासी सचिन गौतम, थाना बंडा के ही गांव पिपरिया निवासी रामवीर की पुत्री ईशू, पूरनपुर कोतवाली के गांव सबलपुर निवासी सुनील की पत्नी श्वेता, गांव बागर निवासी रमेश की पत्नी रूपा, थाना गजरौला के गांव ड्यूनी निवासी रामबहादुर, उनकी पत्नी प्रेमवती, पुत्र सूरज और प्रशांत आदि लोग घायल हो गए। किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से भागे चालक को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। बस यात्री विभिन्न वाहनों से अपने गंतव्यों को चले गए। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।