{"_id":"9885499dbb1cca7b3cf7747694cbce86","slug":"principal-and-bdc-positions-to-go-to-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व बीडीसी पदों पर चुनाव होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व बीडीसी पदों पर चुनाव होना तय
पीलीभीत
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए सभी ब्लाकों में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसमें मरौरी ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 148 पदों के सापेक्ष 163 नामांकन हुए। यहां 108 पदों पर एकल निर्वाचन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है, जबकि 24 पदों पर मतदान के आसार बन रहे हैं। वहीं 22 पद रिक्त रह गए हैं। इसी प्रकार ललौरीखेड़ा ब्लाक में पंचायत सदस्य के 130 पदों के सापेक्ष 155 नामांकन हुए। जिसमें 106 पर एकल नामांकन है, जबकि 24 पदों पर एक से अधिक नामांकन हुए हैं।
ग्राम पंचायत, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव के लिए जिले के सातों ब्लाकों में नामांकन हुए। पूरनपुर और बिलसंडा में प्रधान के एक-एक पद के सापेक्ष क्रमश: एक व चार नामांकन हुए। इसी प्रकार बिलसंडा व बरखेड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक-एक रिक्त पद के लिए क्रमश: छह व चार पर्चे जमा हुए। जिले में 1003 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1098 नामांकन पत्र जमा हुए। इसमें 749 स्थानों पर एकल नामांकन के कारण वहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
बरखेड़ा। ब्लाक क्षेत्र में बीडीसी के एक पद के लिए चार नामांकन जमा हुए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के 249 पदों के सापेक्ष 253 नामांकन हुए हैं। जिसमें 215 निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, जबकि 16 पर एक से अधिक नामांकन हैं।
विज्ञापन
बिलसंडा। ब्लाक क्षेत्र में प्रधान के एक पद के लिए चार नामांकन हुए, जबकि बीडीसी के एक पद के सापेक्ष छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
अमरिया। अमरिया ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 84 पद रिक्त थे। इसके लिए रविवार को 84 नामांकन ही जमा हुए। इसमें 44 पर एकल नामांकन, 17 पर दो-दो और दो पदों पर तीन-तीन नामांकन है। इसके बाद भी यहां 21 पद रिक्त रह गए हैं।
पूरनपुर। आरओ पीके भटनागर ने बताया ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत जटपुरा में प्रधान पद के लिए एक नामांकन जमा हुआ। प्रधान पद के लिए पूर्व में हुए 15 नामांकनों के इसमें शामिल होने के कारण यहां प्रधान पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 68 पदों के सापेक्ष 61 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें 47 स्थानों पर एकल नामांकन है, जबकि 15 पद रिक्त रह गए हैं। केवल छह पदों पर एक से अधिक नामांकन होने से चुनाव की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के 15 पदों पर कोई नामांकन न होने के कारण पद रिक्त रह गए हैं।
बीसलपुर। ग्राम पंचायत सदस्य के 156 पदों के लिए 164 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। निर्वाचन अधिकारी संजय यादव ने बताया 124 सीटों पर एकल नामांकन हुआ है, जबकि 18 पदों पर एक से अधिक नामांकन हैं। वहीं 14 पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ।